फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two brothers died by drowning in a pond in jaunpur

यूपी: घर में एक साथ बुझ गए दोनों चिराग, दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत

Fri, 28 Feb 2020 08:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Feb 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died by drowning in a pond in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

जौनपुर जिले के खेतासराय क्षेत्र के लखमापुर गांव में शुक्रवार शाम बकरी चराने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पंचनामा कर पुलिस ने शव का परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


लखमापुर गांव निवासी राम आसरे प्रजापति के पुत्र शिवा(10) और जीवा(8) गांव के तालाब के समीप बकरी चराने गए थे। उनके साथ में गांव के कुछ अन्य बच्चे भी थे। बकरियां पास में चर रही थीं।
विज्ञापन


इस बीच दोनों भाई तालाब में नहाने के लिए उतर गए और गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। अन्य बच्चे शोर मचाते घर की तरफ भागे। बच्चों का शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों को तालाब से बाहर निकाला और मानी कलां के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामआसरे की तीन संतानों में एक बेटी और दो बेटे थे। मां सुनीता व बहन शिवांगी का रो-रो कर बुरा हाल था। बच्चों के पिता राम आसरे रोजी रोटी के लिए परदेश में हैं।

पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बेटों की मौत पर विलाप कर रही मां कभी इस बेटे के शव से लिपटती तो कभी उस बेटे के शव से। मां और बहन का विलाप देख लोगों की आंखें डबडबा गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed