{"_id":"5a2ff3184f1c1b6e468b9f0b","slug":"two-brother-drown-in-pond-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए दो सगे भाई पोखरी में डूबे, दोनों की मौत से घर में मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए दो सगे भाई पोखरी में डूबे, दोनों की मौत से घर में मचा कोहराम
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली पकड़ने के लिए गए दो सगे भाइयों की पोखरी में डूब गए। जब तक लोग दोनों किशोरों को बचाते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पोखरी बाहर निकालवा। घटना यूपी के गाजीपुर की है।
जिले के धावा गांव निवासी इस्लाम के दो पुत्र साबिर (12) और साहिल (11) मंगलवार शाम को मजार के पास स्थित पोखरी में मछली पकड़ने गए थे। दोनों किनारे पर मछली पकड़ रहे थे कि इसी दौरान दोनों के पैर फिसल गए और वह गहरे पानी में चले गए।
आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर घरवाले और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों के शवों को पोखरी से बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
दो सगे भाइयों की पोखरी में डूबने से हुई मौत के चलते परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इधर पुलिस ने कागजी खाना पूर्ति करने के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ कासिमाबाद डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।