फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two brother drown in pond in ghazipur

मछली पकड़ने गए दो सगे भाई पोखरी में डूबे, दोनों की मौत से घर में मचा कोहराम

Tue, 12 Dec 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Two brother drown in pond in ghazipur
Demo pic
मछली पकड़ने के लिए गए दो सगे भाइयों की पोखरी में डूब गए। जब तक लोग दोनों किशोरों को बचाते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पोखरी बाहर निकालवा। घटना यूपी के गाजीपुर की है।
विज्ञापन


जिले के धावा गांव निवासी इस्लाम के दो पुत्र साबिर (12) और साहिल (11) मंगलवार शाम को मजार के पास स्थित पोखरी में मछली पकड़ने गए थे। दोनों किनारे पर मछली पकड़ रहे थे कि इसी दौरान दोनों के पैर फिसल गए और वह गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर घरवाले और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों के शवों को पोखरी से बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सगे भाइयों की पोखरी में डूबने से हुई मौत के चलते परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इधर पुलिस ने कागजी खाना पूर्ति करने के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ कासिमाबाद डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed