{"_id":"6af458f2c08891b0f1045e58","slug":"two-bikes-collided-after-getting-entangled-one-young-man-died-in-road-accident-in-varanasi-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसा: दो बाइक आपस में उलझकर टकराईं, सड़क पर गिरकर तीन घायल; एक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसा: दो बाइक आपस में उलझकर टकराईं, सड़क पर गिरकर तीन घायल; एक की इलाज के दौरान मौत
Wed, 11 Nov 2026 05:31 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:31 PM IST
सार
वाराणसी में दो बाइक पर सवार तीन युवक आपस में बातचीत करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर दोनों बाइक आपस में टकराईं और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में चौबेपुर क्षेत्र के डुबकियां बाजार में मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल एक युवक की ट्रॉमा सेंटर बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
दो बाइकों पर सवार तीन युवक वाराणसी शहर से अपने गांव लौट रहे थे। डुबकियां बाजार के पास दोनों बाइक पर सवार आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइकें आपस में उलझकर टकरा गईं। हादसे में बुलेट सवार विकास यादव (25) निवासी रैमला तथा दूसरी बाइक पर सवार मोहित माली (22) और देवानंद चौहान (24) निवासी नरायनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया था। देवानंद चौहान की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बुधवार की शाम परिजनों ने गौरा उपरवार घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
देवानंद दो भाइयों में बड़ा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता गुरुदेव चौहान राजगीर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।