फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two BHU students killed in crash

हादसे में बीएचयू के दो छात्रों की मौत

Fri, 03 Apr 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 03 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two BHU students killed in crash
ढाबे से खाना खाकर बीएचयू लौट रहे दो छात्र बुधवार की देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। बीएचयू में एमबीए के छात्र सौरभ राव और वैभव बुधवार की रात रोहनियां के एक ढाबे से खाना खाकर पल्सर बाइक सेे कैंपस लौट रहे थे। दोनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


बच्छांव में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सड़क किनारे एक कच्चे मकान की दीवार से जा भिड़े। पुलिस की मदद से दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां सौरभ की मौत रात एक बजे और वैभव की दो घंटे बाद करीब रात तीन बजे हो गई। सौरव राव (25) और वैभव (25) दोनों ही बीएचयू में एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र थे और प्रबंध शास्त्र हाॅस्टल के कमरा नंबर 12 और 17 में रहते थे।
विज्ञापन


सौरव मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है। उसका परिवार लखनऊ के राजाजीपुरम में रहता है। पिता गौरीशंकर की मृत्यु हो चुकी है। वहीं वैभव समस्तीपुर का रहने वाला है। उसके पिता विजय कडोसिया हैं। बुधवार की रात सौरव और वैभव रोहनियां स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। रात करीब 12 बजे लौटते समय बच्छांव पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे चारपाई पर सोए एक व्यक्ति को टक्कर मारते हुए दोनों कच्चे मकान की दीवार से जा भिड़े। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गई जहां सौरभ को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात करीब तीन बजे इलाज के दौरान वैभव की भी मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। जानकारी के बाद गुरुवार की भोर में बीएचयू के छात्र और शिक्षक अस्पताल पहुंच गए थे।


दोनों के शवों को बीएचयू ले जाया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद सौरभ का शव उनके बड़े भाई       गोरखपुर स्थित गांव ले गए। अंतिम संस्कार गोरखपुर में होगा। वैभव के घरवाले भी गुरुवार की सुबह बीएचयू पहुंचे। वैभव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को वाराणसी में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed