फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two BHU students expelled: one jailed, the other will not be able to get admission and job, action taken in th

BHU के दो छात्र निष्कासित: एक को जेल दूसरे को दाखिला और नौकरी भी नहीं मिल सकेगी, इन मामलों में हुई कार्रवाई

Sun, 26 Mar 2023 12:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 26 Mar 2023 12:03 PM IST
सार

बैचलर इन वोकेशनल (बीवोक) रिटेल एंड लॉजिस्टिक्ट मैनेजमेंट के छात्र जयप्रकाश जायसवाल ने 21 जनवरी 2023 को मंच कला संकाय के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया था। उस पर कुलपति को काला झंडा दिखाने का आरोप लगा था। इस मामले की जांच चीफ प्रॉक्टर ने की थी।

विज्ञापन
Two BHU students expelled: one jailed, the other will not be able to get admission and job, action taken in th
BHU - फोटो : Social Media

विस्तार

बीएचयू मंच कला संकाय में धरना प्रदर्शन और कुलपति को काला झंडा दिखाने के मामले में छात्र जय प्रकाश जायसवाल को शनिवार को निष्कासित कर दिया गया। इसकी पुष्टि कुलसचिव ने की है। जयप्रकाश को विश्वविद्यालय की अगली कक्षाओं में दाखिला व रोजगार भी नहीं मिल सकेगा। इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन

बैचलर इन वोकेशनल (बीवोक) रिटेल एंड लॉजिस्टिक्ट मैनेजमेंट के छात्र जयप्रकाश जायसवाल ने 21 जनवरी 2023 को मंच कला संकाय के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया था। उस पर कुलपति को काला झंडा दिखाने का आरोप लगा था। इस मामले की जांच चीफ प्रॉक्टर ने की थी। चीफ प्रॉक्टर की रिपोर्ट व स्थायी समिति की अनुशंसा पर विचार करते हुए कुलपति प्रो. एसके जैन ने निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके मुताबिक, छात्र जयप्रकाश को भविष्य में बीएचयू में शिक्षा के लिए प्रवेश व रोजगार पाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन

Two BHU students expelled: one jailed, the other will not be able to get admission and job, action taken in th
बीएचयू : बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी - फोटो : BHU

बीएचयू की असिस्टेंट प्रोफेसर के उत्पीड़न का आरोपी विदेशी छात्र निष्कासित

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में कला संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर का यौन व मानसिक शोषण करने के आरोपों से घिरे विदेशी छात्र को निष्कासित कर दिया गया। इसकी पुष्टि कुलसचिव ने की है। विदेशी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। धर्म व दर्शन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग भी की थी।
असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में कहा था कि मॉरीशस का प्रशांत शर्मा चातुआ एमए प्रथम सेमेस्टर का छात्र है। उसने यौन व मानसिक शोषण किया है। इस सिलसिले में लंका थाने में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा है। इस मामले की जांच अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए गठित स्थायी समिति ने की थी। अब समिति ने आरोपी प्रशांत शर्मा चातुआ को विश्वविद्यालय से निष्कासित करने की सिफारिश की। इस पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed