फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two beneficiaries were fictitious, accounts stays

दो लाभार्थी फर्जी मिलीं खातों पर लगाई रोक

Tue, 10 Jan 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 10 Jan 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two beneficiaries were fictitious, accounts stays
मकान का काम - फोटो : अमर उजाला
लोहिया आवासों के आवंटन और निर्माण में व्यापक पैमाने पर हुई धांधली की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विकास खंड के अर्जुनपुर और बरनी गांव में दो अपात्रों को लोहिया आवास देने की पुष्टि होने के बाद सोमवार को बीडीओ ने दोनों के बैंक खातों पर रोक लगा दी है। साथ ही घपले में शामिल ग्राम पंचायत अधिकारी पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


कमीशन के चक्कर में लोहिया गांवों में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत से रेवड़ी की तरह लोहिया आवास बांट दिए गए हैं। ऐसे लोगों को भी लाभार्थी बना दिया गया है, जिनके पास पक्के मकान और चार पहिया वाहन उपलब्ध हैं। कई ऐसे परिवारों ने भी लोहिया आवास का आवंटन करा लिया है, जिन्हें पूर्व में इंदिरा आवास मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, लाभार्थियों के पासबुक जब्त कर ग्राम प्रधान नियम के खिलाफ ठेके पर आवासों का निर्माण करा रहे हैं। अमर उजाला ने इस घपलेबाजी की परत दर परत खोली तो जिला प्रशासन हरकत में आया। सीडीओ पुलकित खरे ने ब्लॉक स्तर पर मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दीं।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते जिला विकास अधिकारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम ने बरनी गांव में जांच की थी। टीम ने पाया कि लोहिया आवास की लाभार्थी छबिराजी देवी अपात्र हैं। पक्का मकान और कार होने के बाद भी छबिराजी को आवास का आवंटन किया गया है। इसी तरह अर्जुनपुर गांव में एडीओ की दो सदस्यीय जांच टीम ने लाभार्थी सरोजा देवी को अपात्र के रूप में चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम ने पाया कि सरोजा के पास पक्का मकान है और उनके पति जटाशंकर को पूर्व में इंदिरा आवास मिल चुका है। दोनों टीमों की रिपोर्ट पर सीडीओ ने बीडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर सोमवार को बीडीआी रक्षिता सिंह ने दोनों अपात्रों के खातों पर रोक लगा दी। अब इस घपले में लिप्त ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत अधिकारी की मनमानी के बारे में जानकारी दे दी गई है।


अर्जुनपुर की सरोजा देवी और बरनी गांव की छबिराजी देबी को गलत तरीके से लोहिया आवास आवंटित किए गए थे। जांच में इसकी पुष्टि होने पर दोनों के खातों पर रोक लगा दी गई है।- रक्षिता सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed