फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two arrested accused of throwing bomb at home of agricultural scientist in Varanasi sent to jail

वाराणसी: रंजिश में कृषि वैज्ञानिक के घर फेंका था बम, पड़ोसी सहित दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 05 Jan 2021 01:01 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 05 Jan 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two arrested accused of throwing bomb at home of agricultural scientist in Varanasi sent to jail
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी के विरदोपुर निवासी कृषि वैज्ञानिक डॉ. इंदीवर प्रसाद के घर में बम फेंकने के आरोप में पुलिस ने उनके पड़ोसी शरद यादव और उसके दोस्त आकाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


डॉ. इंदीवर ने रविवार को भेलूपुर थाने की पुलिस को सूचना दी थी कि पुरानी रंजिश में उनके घर में शनिवार की देर रात देसी बम फेंका गया था। पड़ोसियों की अराजकता से वह आजिज आ गए हैं और अब अपना घर छोड़ कर कहीं अन्यत्र रहेंगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसी कैमरे में कैद आरोपियों की तस्वीर के आधार पर उन्हें चिह्नित कर दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह और दरोगा राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ छापा मार कर मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन



पूछताछ में शिवदासपुर के मूल निवासी और विरोदपुर में रहने वाले आकाश ने बताया कि शरद की डॉ. इंदीवर से पुरानी रंजिश है। उसी रंजिश में शरद के कहने पर वह डॉ. इंदीवर के घर बम फेंका था। उधर, डॉ. इंदीवर ने कहा कि आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। अगर उनके या परिजनों के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी समझौते का दबाव बनाने वाले लोगों की होगी। इसके साथ ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर में खड़ी स्कूटी पर फेंका था बम

बिरदोपुर निवासी कृषि वैज्ञानिक डॉ. इंदीवर अदलपुरा स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक हैं। कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि घर में खड़ी स्कूटी को लक्ष्य कर शनिवार रात दो युवक बम फेंककर भाग गए थे। उनका आरोप है लॉकडाउन के दौरान बीते साल 29 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाले दो भाई अपने घर में दुकान खोलकर सामान की बिक्री कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। इससे नाराज होकर दोनों ने उसी रात घर आकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी।

दो बार और कर चुके हैं हमला


प्रकरण को लेकर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर केवल खानापूर्ति कर दी थी। आरोप है कि उसके बाद आरोपियों ने दो बार उनके घर पर हमला किया। इसकी शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की। दोनों आरोपियों के कहने पर शनिवार की रात दो युवक उनकी स्कूटी पर बम फेंक कर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed