फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two and a half million cash, pistol robbed from young man in Bhitari of Varanasi

वाह रे यूपी पुलिस! लूट की घटना की जांच करने के बजाय, पीड़ित से ही चार घंटे तक करती रही पूछताछ

Sat, 18 Jan 2020 11:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Jan 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two and a half million cash, pistol robbed from young man in Bhitari of Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में शनिवार को मिर्जापुर जिले के अदलहाट निवासी युवक से ढाई लाख रुपये नगद और पिस्टल लूटने की हुई घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि जब पीड़ित घटना की सूचना देने थाने पहुंचा, तो उसी को पुलिस ने बैठा लिया और उस परेशान करने लगी।

विज्ञापन


बताते चलें कि भिटारी गांव में काफी संख्या में जुआ खेलने वालों का गिरोह सक्रिय है। शनिवार को जुआ खेला जा रहा था और मिर्जापुर जिले के अदलहाट का सुनील उर्फ मंगल भी जुआ खेलने आया था। जब वह ढाई लाख रुपया जीत गया तो वहां से जाने लगा। इसी दौरान रास्ते में ही तीन चार युवक आए और जीते हुए ढाई लाख रुपये और पिस्टल लूटकर वाराणसी शहर की तरफ भाग गए।
विज्ञापन


जब पीड़ित थाने पर सूचना देने पहुंचा तो पुलिस ने उसी को बैठा लिया और इधर-उधर के सवाल पूछकर परेशान करने लगी। घटना के बारे में जब थानाध्यक्ष से पूछा गया तो बार-बार यही कहते रहे ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। जबकि घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि घठना के बाद से ही पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।सीओ सदर ने भी पीड़ित से थाने पर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed