फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused of shooting teenager face trial for attempted murder in varanasi

Varanasi News: किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस की चार टीमें गठित

Mon, 30 Sep 2024 05:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Sep 2024 05:43 PM IST
सार

वाराणसी जिले में किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश के लिए गठित की गई हैं। 

विज्ञापन
Two accused of shooting teenager face trial for attempted murder in varanasi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में किरहिया स्थित मारुका माई चौराहे पर शनिवार की रात करन गुप्ता (16) को गोली मार कर घायल करने के मामले में उसके पिता आशीष गुप्ता की तहरीर पर भेलूपुर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी साजन सोनकर और आकाश सोनकर किरहिया क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। दोनों की गिरफ्तारी में दबिश दे रही पुलिस को आकाश के मोबाइल की आखिरी लोकेशन और साजन की बनारस स्टेशन पर मिली है। उसके बाद दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस दोनों के परिजनों और दोस्तों से उनके संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


यह है मामला
जनरल स्टोर और चिकन फ्राई की दुकान के संचालक आशीष कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे तरुण और करन शनिवार की रात 11 बजे घर के बाहर खड़े थे। पड़ोस में ही रहने वाले साजन सोनकर और आकाश सोनकर मनबढ़ किस्म के हैं।
विज्ञापन


दोनों इलाके में अपना दबदबा दिखाने की फिराक में रहते हैं। दोनों उनके घर के सामने आए और अकारण ही तरुण से गालीगलौज करते हुए बोले कि तुम्हें गोली मार देंगे। उसी दौरान साजन ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग की तो तरुण बाल-बाल बच गया। करन ने साजन की पिस्टल पकड़ ली तो उसने दो राउंड और फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्टल से निकली एक गोली करन की दाईं कलाई में लगी। उसे मंडलीय अस्पताल और वहां से फिर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। चारों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed