फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused including son arrested conspiring murder father sent to jail search underway third suspect

यूपी: पिता की हत्या की साजिश रचने का आरोपी बेटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल; तीसरे की तलाश में दबिश

Tue, 27 Oct 2026 05:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 27 Oct 2026 05:33 AM IST
सार

पशु कारोबारी राजेश पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके छोटे बेटे शिवम और उसके दोस्त रमेश उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पिता की डांट से नाराज होकर शिवम ने साजिश रची थी। हत्या में इस्तेमाल असलहा बरामद कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Two accused including son arrested conspiring murder father sent to jail search underway third suspect
राजेश पटेल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर गांव में पशु कारोबारी राजेश पटेल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उनके छोटे बेटे शिवम और उसके दोस्त रमेश उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पिता की डांट से नाराज होकर शिवम ने हत्या की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वारदात में इस्तेमाल असलहा उपलब्ध कराने के आरोपी तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पिसौर गांव निवासी राजेश पटेल को 21 अक्तूबर की रात सिर में गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल राजेश का शिवपुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 24 अक्तूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Trending Videos

सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला
पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के बेटे शिवम और उसके साथी रमेश उर्फ बादशाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शिवम ने बताया कि उसके पिता उसे डांटते और गाली-गलौज करते थे। इससे नाराज होकर उसने अपने दोस्त रमेश और भवानीपुर निवासी आर्यन उर्फ अन्नू श्रीवास्तव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन

तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत अन्नू श्रीवास्तव ने असलहा उपलब्ध कराया था। आरोप है कि रमेश उर्फ बादशाह ने 21 अक्तूबर की रात घर के बाहर सो रहे राजेश पटेल के सिर के पीछे गोली मारी थी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजेश की तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।

शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल असलहा बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। असलहा उपलब्ध कराने के आरोपी भवानीपुर निवासी आर्यन उर्फ अन्नू श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed