{"_id":"5b9cc7c1867a55013968403b","slug":"twenty-four-hours-planes-will-operated-at-varanasi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः वाराणसी एयरपोर्ट पर 24 घंटे होगा विमानों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः वाराणसी एयरपोर्ट पर 24 घंटे होगा विमानों का आवागमन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
लाल बहादुर शस्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर स्थिति लाल बहादुर शस्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 28 अक्तूबर से 24 घंटे विमानों का संचालन किया जाएगा। विमानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एएआई ने यह निर्णय लिया है। इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा।
विमान मंत्रालय ने केवल वाराणसी व सूरत को 24 घंटे एयरपोर्ट संचालन की अनुमति दी है। छह सितंबर को यह अनुमति प्रदान कर दी गई। अभी सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक एयरपोर्ट से कुल 60 उड़ानों का संचालन होता है। इसमें सुबह 10 बजे से 11 बजे व शाम छह बजे से आठ बजे के बीच सर्वाधिक उड़ानें हैं।
अधिकारियों का कहना है कि अब तक विमानन कंपनियों के आवश्यकता अनुसार विमान के उतरने का समय नहीं मिल पा रहा था। अब नई योजना के अनुरूप विमानन कंपनियों से बात कर उनकी आवश्यकता अनुसार शेड्यूल में बदलाव किया जायेगा। इससे अधिक विमानों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक एके राय का कहना है कि विमानों व यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या के मद्देनजर वाराणसी एयरपोर्ट 28 अक्तूबर से 24 घंटे संचालित किया जायेगा। इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा।