फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tubewell damaged in 25 days, action will be taken on the contractor

25 दिन में खराब हुआ ट्यूबवेल, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Fri, 02 Apr 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tubewell damaged in 25 days, action will be taken on the contractor
वाराणसी। स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार को श्रीराम कटरा तेलियाबाग में जलकल, जलनिगम, नगर निगम, बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ चौपाल लगाई। इस दौरान जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। ढेलवरिया में 2019 में स्थापित ट्यूबवेल मात्र 25 दिन में ही खराब हो गया था। जिस पर राज्यमंत्री ने जलनिगम के अधिकारियों को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान आईपीडीएस योजना में टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा भूमिगत केबल डालने के बाद खोदी गई सड़क को ठीक नहीं करने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई। साथ ही एक माह में सड़कों का निर्माण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि 4.29 करोड़ की धनराशि प्राप्त होने के बाद भी निगम लापरवाही कर रहा है। नाटी इमली स्थित लेबर कॉलोनी में महीनों से 3 में से 2 मोटर खराब पड़े हैं। लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को मोटर बनवाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि वरुणा क्षेत्र में 45 ट्यूबवेल खराब हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए 80 लाख की धनराशि का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, राज्यमंत्री ने नदेसर स्थित अहिराना गली में पेयजल लाइन को अनंता कॉलोनी स्थित ओवरहेड टैंक से जोड़ने को कहा। बताया गया कि तेलियाबाग में 10 हॉर्स पावर का मिनी ट्यूबवेल व संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के पास एक ओवरहेड टैंक बनने से पेयजल की समस्या दूर होगी। प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed