फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   truck hit auto in ballia four member of singer group killed

बलियाः ट्रक से टक्कर के बाद ऑटो के उड़े परखच्चे, गायक मंडली के चार सदस्यों की मौत

Mon, 16 Apr 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 16 Apr 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
truck hit auto in ballia four member of singer group killed
ऑटो के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले में रफ्तार ने चार लोगों की जिंदगी लील ली। रसड़ा- कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पंप के पास रविवार रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों के घरवालों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गाजीपुर के कासिमाबाद के रहने वाले कलाकार रसड़ा से तेरही में निर्गुण कार्यक्रम संपन्न कर रविवार की देर रात टेंपो से वापस घर लौट रहे थे। अखनपुरा पेट्रोल पंप के पास कासिमाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे टेंपो में सवार गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना के शेखनपुर निवासी गर्जन खरवार (35), शाहबाजपुर निवासी मोती चौहान (30), अक्षय लाल चौहान (56), मनोज कुमार (36), विशुनपुर निवासी अमर देव (40), चालक संजय श्रीवास्तव (40), रमेश शर्मा (45),  पुतुलपुर निवासी ललित चौहान (62), खजूरगांव निवासी मनोज (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बलिया ले जाते समय गर्जन खरवार, मोती चौहान, मनोज और अमरदेव ने दम तोड़ दिया। गर्जन खरवार के पुत्र विजय खरवार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।


सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत ने क्षेत्र ही नहीं गाजीपुर जनपद के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। मृत लोगों के परिजनों को भी नहीं पता कि लोग भजन कीर्तन करने कहां गये है। विजय खरवार ने रोते-रोते बताया कि मुझे नहीं पता कि पिता कहां गाना गाने गये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed