{"_id":"5ae88bc04f1c1b3c0a8b7641","slug":"truck-hit-a-person-who-going-for-distribute-marriage-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी शादी का कार्ड बांटने युवक को ट्रक ने कुचला, बड़े भाई की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी शादी का कार्ड बांटने युवक को ट्रक ने कुचला, बड़े भाई की भी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 01 May 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ में राजेपुर गांव के पास की घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में सड़क हादसे का एक बेहद की दुखभरा मामला सामने आया है। यहां अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले एक युवक और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई।
आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बहन के घर शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे।
बाइक चलाते समय हेलमेट भी नहीं पहने थे। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला और कुछ दूर आगे सराय मोहन गांव के पास ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस उनके पास से मिले कागजात और मोबाइल के आधार पर पहचान कर घर सूचना भेजवाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
मृतकों में सुरेंद्र सरोज (34) और उसका भाई अन्नू सरोज (21) सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव के निवासी थे। सुरेंद्र के पिता की मौत हो चुकी है। ऐसे में बड़े भाई सुरेंद्र के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी। चार भाइयों में सुरेंद्र बड़ा था। जबकि अन्नू तीसरे नंबर पर था। 11 मई को अन्नू की शादी तय थी।

मातम में बदली शादी की खुशियां
एक भाई की 11 मई को होने वाली थी शादी
- फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई शादी के लिए ही सुरेंद्र मुंबई से घर आया हुआ था। मंगलवार को सुरेंद्र और अन्नू एक बाइक पर सवार होकर शादी का निमंत्रण देने के लिए बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी अपनी बहन के घर जा रहा था।
जैसे ही उसकी बाइक आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास सुरेंद्र पहुंचा था कि सामने से जौनपुर की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक सामने से बाइक में टक्कर मार दिया।
इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को पीएचसी ठेकमा में भर्ती कराई। जांच के बाद डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों के पिता सुरेंद्र और अन्नू की मौत की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां गायब हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।