{"_id":"5c1b750bbdec2256f03e9329","slug":"truck-fallen-in-ditch-at-mirzapur-two-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः कोहरे के कारण सौ फीट खाई में गिरा ट्रक, साले-बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः कोहरे के कारण सौ फीट खाई में गिरा ट्रक, साले-बहनोई की मौत
Thu, 20 Dec 2018 07:56 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 20 Dec 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
गहरे खाई में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
रीवा- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार भोर में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ के पास गिट्टी लदा एक ट्रक कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान ट्रक में दबकर सगे साले बहनोई चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने गैस कटर से ट्रक के कुछ हिस्से काटकर उसमें फंसे चालक और खलासी के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के रीवा से गिट्टी लादकर एक ट्रक बुधवार को बलिया के लिए चला था। यह गुरुवार को भोर करीब चार बजे जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ के समीप पहुंचा, ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में गिर गया। जाड़े का दिन होने से आसपास के लोगों को घटना की जानकारी होने और मौके पर पहुंचने में काफी देर लगी।
सूचना मिलने पर ड्रमंडगंज पुलिस चौकी प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक के मलबे में दबे चालक और खलासी को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

Trending Videos
तमाम कोशिशें जब असफल हुईं तो गैस कटर मंगाकर केबिन को काटा गया और दोनों शवों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में मृत चालक (जीजा) विनोद कुमार यादव (27) पुत्र रक्षाबंधन यादव ग्राम बबुराही थाना करमा जिला सोनभद्र और खलासी (साला) सुनील कुमार यादव (22) पुत्र कैलाश नाथ यादव ग्राम चौखड़ा थाना करमा सोनभद्र के निवासी थे। दोनों आपस में जीजा साले थे। सुबह घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही रोने बिलखने लगे।