{"_id":"5c4c7e15bdec22736355091f","slug":"truck-crushed-public-on-a-republic-day-programme-at-kopaganj-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम देख रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम देख रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
Sat, 26 Jan 2019 09:16 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोपागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोपागंज
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 26 Jan 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रक (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज थाना क्षेत्र में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कोचिंग सेंटर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम को देख रहे बाइक सवार युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा।
विज्ञापन
मृत युवक नसीम 17 और घायल तौहीद 21 कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपा कोहना गांव के निवासी है। शनिवार की दोपहर दोनो बाइक से निकले। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मौजूद कोचिंग सेंटर पर 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम को दोनो देखने लगे।
विज्ञापन
तभी सामने से आ रहा ट्रक दोनो को कुचलकर निकल गुजर गया। दुर्घटना में दोनों गम्भीर रूप से घायल हुए। घायलों को जबतक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, घायल नसीम की मौत हो गई वहीं तौहीद को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लाई, जबकि शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन