फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck caught fire due to tire puncture at FOB

Varanasi News: एफओबी पर टायर पंचर होने से ट्रक में लगी आग

Thu, 29 Feb 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Truck caught fire due to tire puncture at FOB
कस्बा स्थित फ्लाईओवर ब्रिज पर बुधवार सुबह वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। लपटें उठने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर कर बाहर निकल गया। इसके बाद ट्रक धू-धू कर जल गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। राजस्थान के जोधपुर निवासी ट्रक चालक हिम्मत राम झारखंड के धनबाद से लोहे के प्लेट लादकर जयपुर जा रहे थे। ब्रिज पर अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया। चालक ने गाड़ी को कुछ दूर ले जाकर किनारे लगाया, लेकिन तब तक पिछले टायर में आग लग गई थी। भेलूपुर फायर स्टेशन के अधिकारी इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि दमकल की गाड़ियों के साथ टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed