फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck bruised by two bike riders going back home from market, painful death

बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

Fri, 26 Mar 2021 07:10 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Fri, 26 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Truck bruised by two bike riders going back home from market, painful death
accident demo pic

सोनभद्र जिले को बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ तिराहे के पास बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। दोनों बभनी थाना क्षेत्र के ही दरनखाड़ गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन



बभनी के खोतो महुआ गांव के पास अंबिकापुर छत्तीसगढ़ की ओर से रेणुकूट की तरफ जा रहे ट्रक ने बभनी से दरनखांड़ की ओर जा रहे बाइक सवारों को धक्का मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतकों की शिनाख्त इंद्रेश कुमार (15) तथा सुखदेव (20) निवासी दरनखांड के रुप में की।

विज्ञापन

युवक बभनी से साप्ताहिक बाजार करके अपने घर वापस जा रहे थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी 112 को तथा बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव,सब इंस्पेक्टर रामायण राम मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। 

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक पकड़ने के लिए सभी थानों को सूचना दे दी गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरवालों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed