फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trouble in the rain depressions

बारिश में गड्ढे बने मुसीबत

Sat, 25 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 25 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Trouble in the rain depressions
पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए कमिश्नर आवास के सामने हो रही खुदाई।
शहर में सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए डीएम ने पांच और दिन की मोहलत दी है। पहले 25 जून तक गड्ढा पाटने को कहा था अब 30 जून तक का समय कार्यदायी एजेंसियों को दिया है। कहीं सेतु निर्माण निगम की ओर से फ्लाईओवर बनाने का काम जारी है तो कहीं सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई हो रही है। जिन सड़कों पर लोग गड्ढों से बच कर चल रहे हैं वही गड्ढे जलभराव में मौत का कारण भी बन सकती हैं।
विज्ञापन



कमिश्नर आवास के आगे खुदाई करके पेयजल पाइप लाइन बिछाई जा रही है। लहरतारा पुल से लेकर भदऊं चुंगी के बीच चौकाघाट फ्लाईओवर का विस्तार का काम जारी है। अंधरापुल के पास गड्ढे अब तक नहीं पाटे गए।  इसी मार्ग पर गोलगड्डा सीवर पाइप लाइन डाली जा रही है। कमच्छा पर सीवर पाइप लाइन डालने का काम होने के बाद पेयजल का काम बाकी है। मंडुवाडीह में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। घौसाबाद, नदेसर, पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे सीवर पाइप लाइन डाली जा रही है। चौक से गोदौलिया आईपीडीएस के तहत भूमिगत केबल का काम चल रहा है। सामनेघाट से लंका सीवर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इन सभी जगहों पर खुदाई करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बारिश से इन क्षेत्र के मार्गों पर लोगों को फजीहत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन



जिले की नोडल एवं प्रमुख सचिव खादी मोनिका एस गर्ग की बैठक में डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी थी कि 25 जून के पहले सड़कों के गड्ढे पाटे जाएं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत कराएगा। इस पर पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने पांच जुलाई तक की मोहलत मांगी थी। जिस पर प्रमुख सचिव ने दो टूक कहा था कि पांच से सात जुलाई नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed