फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tripushkar Yoga is being formed after 19 years on Dhanteras

धनतेरस पर 19 साल बाद बन रहा त्रिपुष्कर योग, दीपावली तक खरीदारी और निवेश के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त

Fri, 29 Oct 2021 11:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Oct 2021 11:58 PM IST
सार

काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि धनतेरस पर हस्त नक्षत्र एवं त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। इस दौरान किए गए किसी भी कार्य का तीन गुना अधिक फल प्राप्त होता है।  

विज्ञापन
Tripushkar Yoga is being formed after 19 years on Dhanteras
धनतेरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर खरीदारी और निवेश के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। धनतेरस पर 19 साल बाद त्रिपुष्कर योग बन रहा है और चार नवंबर (दीपावली) तक ऐसे मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें प्रॉपर्टी, ज्वेलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होगा। वहीं 2002 के बाद 19 साल बाद धनतेरस पर बन रहे त्रिपुष्कर योग में किए गए कामों से तीन गुना फायदा मिलता है।

विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि धनतेरस पर हस्त नक्षत्र एवं त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। इस दौरान किए गए किसी भी कार्य का तीन गुना अधिक फल प्राप्त होता है। महालक्ष्मी पूजन के लिए चार नवंबर को उत्तम मुहूर्त स्थिर कुंभ लग्न में दिन में 1:14 से 2:46 तक, स्थिर लग्न वृष में सायंकाल 5:52 से 7:49 बजे तक है।
विज्ञापन


इसके पश्चात महानिशा में स्थिर सिंह लग्न रात्रि 12:20 से 2:36 रात्रि तक है। ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार दो नवंबर को धनतेरस पर 19 साल बाद तिथि वार और नक्षत्र से मिलकर त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। इससे पहले दो नवंबर 2002 को धनतेरस पर यह योग बना था। इस शुभ योग में किए गए निवेश से तीन गुना फायदा मिल सकता है। त्रिपुष्कर योग में की गई खरीदारी भी तीन गुना शुभ और फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए इस दिन बिजनेस और शुभ कामों की शुरुआत करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस तारीख को क्या खरीदें

30 अक्तूबर- शनिवार को शुक्ल योग बन रहा है साथ ही अश्लेषा नक्षत्र से मानस योग भी रहेगा। इस शुभ संयोग में औषधियां, मिठाइयां, मोती, सुगंधित चीजें, एक्वेरियम और महिलाओं से जुड़े सामानों की खरीदारी की जा सकती है।
31 अक्तूबर- ब्रह्म योग के साथ ही रविवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बनने से प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी के लिए भी ये दिन शुभ है। इस दिन औजार, मशीनरी और व्हीकल की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
1 नवंबर- इस दिन इंद्र योग रहेगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि देने वाला श्रीवत्स योग रहेगा। सुख और समृद्धि देने वाले शुक्र का नक्षत्र होने से इस मुहूर्त में हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त रहेगा।

2 नवंबर- इस दिन धनतेरस पर्व रहेगा। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। साथ ही इस दिन त्रिपुष्कर योग बनने से हर तरह का निवेश और खरीदारी की जा सकती है। इस दिन प्रदोष और हस्त नक्षत्र का योग भी बनने से वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।
3 नवंबर- रूप चतुर्दशी पर चित्रा नक्षत्र दिनभर रहेगा। चंद्रमा और बुध दोनों ही इस नक्षत्र में रहेंगे और चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से घर की सजावट और सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
4 नवंबर- दीपावली महापर्व पर सूर्योदय के साथ ही चतुर्ग्रही शुभ योग शुरू हो जाएगा। जो कि रातभर रहेगा। लक्ष्मी पूजा के साथ इस दिन हर तरह की खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed