फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Triple talaq Azamgarh given to wife on birth of daughter audio message sent from Dubai via Whatsapp

यूपी: बेटी पैदा होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, दुबई से व्हाट्सएप के माध्यम भेजा आडियो मैसेज

Fri, 01 Jan 2021 07:12 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq Azamgarh given to wife on birth of daughter audio message sent from Dubai via Whatsapp
प्रतीकात्मक तस्वीर।

बेटी पैदा होने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को दुबई से ही व्हाट्सएप पर आडियो मैसेज के माध्यम से तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में पति और परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन


यूपी के आजमगढ़ स्थित निजामाबाद थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव निवासी शकील अहमद ने 21 अगस्त 2019 को अपनी पुत्री सम्भुल सुनैल का निकाह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी मो. शाकिब से किया था। शादी के बाद सम्भुल गर्भवती हो गई। इसके बाद पति मो. शाकिब दुबई चला गया। सम्भुल का आरोप है कि दुबई से शाकिब मोबाइल पर बातचीत के दौरान अक्सर धमकी देता था कि यदि बेटी पैदा हुई तो वह उसे तलाक दे देगा।

विज्ञापन

सम्भुल ने दो-ढाई माह पूर्व बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो कुछ दिनों तक उसने कोई बात नहीं की और फिर 12 दिसंबर को व्हाट्सएप पर रिकार्डिंग आडियो मैसेज के माध्यम से तलाक दे दिया। अब तक वह समझौते का प्रयास कर रही थी, लेकिन उसका पति और उसके परिवार के लोग कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। बेटी पैदा होने से सभी नाराज हैं और साथ रखने से इनकार कर रहे हैं। इस पर पीड़िता शुक्रवार को निजामाबाद थाने पर पहुंची और पति मो. शाकिब के साथ सास, ससुर समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। यदि तीन तलाक देने के आरोप की पुष्टि होती है तो नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - शिवशंकर सिंह, इंस्पेक्टर, थाना निजामाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed