{"_id":"601443668ebc3e3291455fed","slug":"triple-talaq-azamgarh-case-given-to-wife-on-phone-from-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः दुबई से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, दोनों ने किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः दुबई से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, दोनों ने किया था प्रेम विवाह
Fri, 29 Jan 2021 10:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जनपद में तीन तलाक का मामला सामने आया है। मेंहनगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने दुबई से पत्नी को फोन कर तीन तलाक दे दिया। इससे परेशान पत्नी ने बृहस्पतिवार को थाने में पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव की आत्मा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेंहनगर कस्बे के हजरतनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद राशिद अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। 2019 में दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह के बाद वह पति के घर आकर रहने लगी। शादी के छह माह बाद ही पति रोजी रोटी के लिए दुबई चला गया।
विज्ञापन
पति के विदेश जाते ही उसकी मां, बहन आदि उससे दहेज की मांग करने लगी और इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों की यातना से तंग आकर उसने पति से शिकायत की तो पति ने भी परिजनों के बजाए उसे ही डांट फटकार लगाई। पीड़िता के अनुसार चार माह पूर्व पति ने दुबई से ही फोन कर उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से भी निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पीड़ित की तहरीर पर मेंहनगर पुलिस ने पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन