{"_id":"62f74c5b6a26ce7afd6647ed","slug":"tricolor-campaign-launched-from-namo-ghat-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नमो घाट से तिरंगा अभियान का शुभारंभ: तिरंगामय हुए गंगा घाट, छटा ऐसी जो देशभक्ति का जुनून जगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमो घाट से तिरंगा अभियान का शुभारंभ: तिरंगामय हुए गंगा घाट, छटा ऐसी जो देशभक्ति का जुनून जगाए
Sat, 13 Aug 2022 12:49 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:49 PM IST
सार
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर काशी के घाट भी तिरंगामय हुए। नमामि गंगे ने नमो घाट से तिरंगा यात्रा निकाली। साथ ही हर घर तिरंगा-हर घाट तिरंगा अभियान में सभी से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन
घाट पर तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर काशीवासी के घर व मोक्षदायिनी मां गंगा के सभी घाटों पर तिरंगा फहराने के आग्रह के बीच नमामि गंगे ने नमो घाट से गंगा संग तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान गंगा का घाट तिरंगामय हो गया। सभी ने हाथों में तिरंगा लहरा कर भारत माता की जय की हुंकार भरी। घाटों पर वंदे मातरम एवं रघुपति राघव राजा राम की गूंज सुनाई पड़ी।
विज्ञापन
नमो घाट वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता संग्राम की साक्षी मां गंगा के तट पर देशभक्ति का जज्बा जागृत हुआ। नमामि गंगे टीम ने भारत की वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली महारानी रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर उपस्थित होकर महारानी लक्ष्मीबाई की आरती उतारी। हर हाथ में तिरंगा लहराए और हर जुबां पर भारत माता की जय हो। हर घर तिरंगा - हर घाट तिरंगा अभियान में सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें हमारी सभी से यही अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घाट पर तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, सारिका गुप्ता, बीना गुप्ता, सीमा चौधरी, पुष्पलता वर्मा, कीर्तन बरनवाल, अभय यादव, अजय मिश्रा, आनंद राय व सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।