फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tribute will be paid to Pt. Birju Maharaj through Kathak Yagya

Varanasi News: कथक यज्ञ के जरिए पं. बिरजू महाराज को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Fri, 16 Jan 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tribute will be paid to Pt. Birju Maharaj through Kathak Yagya
नटराज संगीत अकादमी की ओर से कथक सम्राट पं. बिरजू महाराज की पुण्यतिथि पर 17 जनवरी को कथक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड में होगा। संस्था की निदेशिका और पं. बिरजू महाराज की एकमात्र शिष्या संगीता सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन दूसरी बार अंध विद्यालय में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य एक मंच पर कथक कलाकारों को एकत्र कर अपनी कला के माध्यम से गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इसमें वाराणसी के साथ-साथ दिल्ली, कोलकाता, जबलपुर, मैहर, नागपुर और देहरादून से कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस कथक यज्ञ में उभरते कलाकारों को मंच दिया जा रहा है और पं. बिरजू महाराज की कथक परंपरा को वाराणसी में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। एक साथ अनेक कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed