फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tribute paid to unity and freedom fighters at the mushaira gathering

Varanasi News: मुशायरे की महफिल में एकता और स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 19 Aug 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to unity and freedom fighters at the mushaira gathering
स्वतंत्रता दिवस की स्मृति, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए हाजी इश्तियाक अहमद अंसारी के औरंगाबाद आवास पर एक भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरों की शाम वरिष्ठ शायर और पत्रकार ताजुद्दीन अशअर रामनगरी को समर्पित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीतिक नेता अतहर जमाल लारी ने की और संचालन कवि जमजम रामनगरी ने किया। मुशायरे में बनारस और बाहर से आए शायरों ने अपना चुनिंदा कलाम सुनाया। आलम बनारसी को- क्या खबर थी गनीम की सफ में मेरा अपना ही यार निकलेगा... के लिये तारीफें मिली तो वहीं जमजम रामनगरी ने लहद में मां की तरह मुझको भींच लेती है, वतन की खाक से जब-जब भी प्यार हमने किया...लाइनों के साथ देशप्रेम को व्यक्त किया। राज बनारसी, रोशन अहमद रोशन, निजाम बनारसी और हाजी इश्तियाक अहमद ने भी अपनी गजलों और देशप्रेम से ओत-प्रोत रचनाओं से शाम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर डॉ एम अकबर,असलम खलीफा और जुबैर आदिल सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, बुद्धिजीवी और कविता-प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed