फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trees like Gulmohar, Kachanar and Ashoka will beautify the main roads of villages along the Ganges in varanasi

वाराणसीः गुलमोहर, कचनार और अशोक जैसे पेड़ों से गंगा किनारे गांवों के मुख्यमार्ग का होगा सौंदर्यीकरण

Sun, 16 May 2021 11:51 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 May 2021 11:51 AM IST
सार

किसान की मांग और विभागीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए 31 लाख पौधें किए गए तैयार, इस बार पर्यावरण के लिए साइकस प्रजाति और किसानों के लिए फलदार पौधें मुख्य है।

विज्ञापन
Trees like Gulmohar, Kachanar and Ashoka will beautify the main roads of villages along the Ganges in varanasi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest

विस्तार

वाराणसी में पंचकोसी मार्ग के बाद अब गंगा किनारे बसे गांवों के मुख्य मार्गों को भी कचनार, गुलमोहर और अशोक जैसे के पेड़ों से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने पौधारोपण अभियान के तहत इस सत्र सरकारी विभाग और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नर्सरियों में 31 लाख पौधें तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


जिसमें इस बार पर्यावरण के लिए साइकस प्रजाति और किसानों के लिए फलदार पौध मुख्य है। इसके लिए 4000 ब्रिगार्ड (ईंट से बना ट्री गार्ड) भी तैयार किए जा चुके है। पिछले साल 14 लाख पौधारोपण अभियान के बाद सत्र 2021-22 में वृहद पौधारोपण अभियान की तैयारी है। इस बार वनविभाग सहित 22 विभागों द्वारा 17 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य है।
विज्ञापन


 

प्रभागीय वनाधिकारी महावीर काजलगी ने बताया कि इस सत्र पर्यावरण और किसानों की मांग के अनुरूप वृहद पौधरोपण की तैयारी की गई है। पर्यावरण के बेहतरी के लिए इस बार ज्यादा से ज्यादा साइकस प्रजाति के पौधरोपण की किए जाएंगे।

जिसमें पीपल, बरगद और पाकड़ मुख्य होंगे। इसके अलावा इस बार कई योजनाओं के तहत किसानों की मांग के मुताबिक फल और औषधीय युक्त पौधारोपण कराने की तैयारी है। इस बार किसानों काे आम, अमरूद, सहजन, सागौन पौध दिए जाएंगे।

इसके अलावा इस बार पंचकोसी मार्ग पर कचनार, गुलमोहर जैसे पौध रोपण के बाद इस सत्र में गंगा किनारे बसे गांव मुख्यमार्गों पर अशोक, कचनार, गुलमोहर जैसे पौधरोपण कर मार्गों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके 4000 ब्रिग गार्ड तैयार किये गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed