Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trains Gorakhpur-Bihar route packed to capacity scramble for seats ensues many forced travel while standing

यूपी: गोरखपुर, बिहार रूट की ट्रेनों में खचाखच भीड़, सीट के लिए मारामारी; खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा

Mon, 09 Nov 2026 09:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Nov 2026 09:46 AM IST
सार

दीपावली के बाद गोरखपुर और बिहार रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जनरल और स्लीपर कोच खचाखच भरे होने से सीट के लिए मारामारी की स्थिति रही। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
Trains Gorakhpur-Bihar route packed to capacity scramble for seats ensues many forced travel while standing
दिवाली पर घर जाने वालों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और छठ के मद्देनजर ट्रेनों में भीड़ का असर रविवार को दीपावली के दिन भी देखने को मिला। कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर बनारस रेलवे स्टेशन और वाराणसी सिटी स्टेशन तक सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर ट्रेनों में भीड़ सबसे अधिक रही। विशेषकर गोरखपुर और बिहार रूट पर जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी रहीं और सीट के लिए मारामारी करनी पड़ी। दो दिन पहले कैंट स्टेशन पर यात्रियों के बीच मारपीट के बाद रविवार को विशेष सतर्कता बरती गई।

विज्ञापन


दीपावली पर दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत सहित अन्य जगहों से कोई परिवार के साथ घर लौट रहा है तो बहुत से लोग अकेले यात्रा कर रहे हैं। अब जबकि दीपावली का त्योहार खत्म हो गया है, ऐसे में लोग छठ के लिए घर लौटने लगे हैं। इसी वजह से रविवार को कैंट रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस और चौरीचौरा एक्सप्रेस के साथ ही बिहार रूट पर जाने वाली ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में भी खूब भीड़ रही।

विज्ञापन
Trending Videos

स्थिति यह रही कि ज्यादातर लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। इसी तरह का नजारा बनारस रेलवे स्टेशन पर भी दिखा। इस बीच रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों के साथ ही जीआरपी की टीम भी मुस्तैद रही। सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों तक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों से बार-बार यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से भी की जाती रही।

विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रा के समय सावधानी बहुत जरूरी : डीआरएम
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने यात्रियों से ट्रेन में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। आशीष जैन ने अपनी अपील में कहा कि यात्रा के दौरान ट्रेनों में ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर यात्रा नहीं करनी चाहिए। साथ ही ट्रेन की छत पर बैठकर अथवा दरवाजे पर लटककर यात्रा नहीं करनी चाहिए। यात्रियों से अपील है कि स्टेशनों पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पैदल ऊपरीगामी पुल (एफओबी), लिफ्ट या एस्केलेटर का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed