{"_id":"616883d3d1e62f1f9113c5cf","slug":"trains-coming-from-delhi-mumbai-on-the-radar-of-commercial-tax-department-varanasi-news-vns617343534","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग के रडार पर दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग के रडार पर दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें
विज्ञापन
कर चोरी पकड़ने को लेकर आयकर विभाग की तरह ही अब वाणिज्य कर विभाग भी सक्रिय हो गया है। विशेष जांच शाखा की ओर से छापेमारी के विशेष अभियान की योजना बनाई जा रही है। अभी भी दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों में रेडिमेड कपड़े, होजरी, प्लास्टिक के सामान आदि बिना ई वे बिल के लाए जा रहे हैं। इसके पीछे कर जमा करने से बचना ही मुख्य वजह है।
अब तक 1.08 करोड़ का मिल चुका है जुर्माना
सितंबर के पहले सप्ताह में कैंट रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली ट्रेन को रोककर पार्सल यान से 850 नग सामान बिना ईवे बिल का मिला था, जिसकी जांच के बाद वाणिज्य कर विभाग को 1.08 करोड़ रुपये कर और जुर्माने के रूप में मिले थे। इसके बाद इसी महीने में बनारस रेलवे स्टेशन पर भी दिल्ली से आने वाली मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस और शिवगंगा एक्सप्रेस में भी छापा के दौरान बिना ई वे बिल के 150 नग से अधिक सामान मिले थे।
ट्रेनों के पार्सल यान और रेलवे स्टेशन के पार्सल घर में रखे सामानों की जांच में लगातार गड़बड़ियां मिल रही हैं। अब दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों की समय-समय पर जांच कराई जाती रहेगी। -प्रदीप कुमार, एडिशनल कमिश्नर, वाणिज्य कर विभाग