फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trains are running late even after the end of cold and fog

Varanasi News: ठंड और कोहरा खत्म होने के बाद भी देरी से चल रही हैं ट्रेनें

Sun, 05 Feb 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Trains are running late even after the end of cold and fog
ठंड और कोहरा का प्रकोप खत्म होने के बाद भी ट्रेनों की चाल नहीं बदल सकी है। अभी भी अप और डाउन की ट्रेनें लगातार देरी से चल रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर यात्रियों में रेलवे के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि एक तरफ तो रेलवे हाईस्पीड ट्रेनें चलाने की घोषणा कर रही है। दूसरी तरफ ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की देरी को रोक नहीं पा रही है। ठंड की शुरुआत होते ही दिसंबर से 28 फरवरी तक पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली तीन दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। वहीं एक दर्जन ट्रेनों के फेरों में कमी की गई। इसके बावजूद चल रही ट्रेनों घंटों देरी से चली। शनिवार को अप हिमगिरी एक्सप्रेस एक घंटे, पटना पीडीडीयू मेमू स्पेशल सवा दो घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन पर आई। वहीं डाउन की ओर जाने वाली कोटा पटना और फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आधा घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे, कामाख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस और जोधपुर एक्सप्रेस सवा घंटे, पंजाब मेल तीन घंटे, दून एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 35 मिनट, महानंदा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। इसी तरह कोलकाता विकली एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed