फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trainees across 10 sports disciplines at Bareka underwent 120 hours of training during monthly camp

Sports: बरेका में 10 खेलों के प्रशिक्षुओं ने मासिक शिविर में 120 घंटे ली ट्रेनिंग, खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार

Sat, 27 Jun 2026 10:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 27 Jun 2026 10:54 AM IST
सार

Varanasi News: बरेका संस्थान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान 10 खेलों के प्रशिक्षुओं ने 120 घंटे ट्रेनिंग ली। 

विज्ञापन
Trainees across 10 sports disciplines at Bareka underwent 120 hours of training during monthly camp
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) संस्थान की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रतिभागियों और पूरे शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। शिविर में 10 खेलों के प्रशिक्षुओं ने हर रोज दो सत्रों में दो-दो घंटे कुल 120 घंटे प्रशिक्षण लिया।

विज्ञापन


समापन समारोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेल के अलावा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. एसके मौर्या और जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र बांटा। 
विज्ञापन


शिवांशी फिटनेस जोन की ओर आयोजित नृत्य और जुंबा प्रशिक्षण के समापन पर राजेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नियमित रूप से खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; खेल की खबरें: मजदूर की बेटी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण, जेल प्रशासन ने बंदियों की टीम को हराया


स्वागत रमेश चंद्र जैसल, संचालन आलोक सिंह और धन्यवाद ज्ञापन उप सचिव अरविंद तिवारी ने दिया। इस मौके पर बिंदु सिंह, एसके सिंह, अभिमन्यु, शिवकुमार, अखिलेश कुमार, रविंद्र प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

इन खेलों में आयोजित हुई शिविर
बरेका संस्थान प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन सत्र में बास्केटबॉल, फुटबॉल, स्केटिंग, रोल बॉल, मार्शल आर्ट्स में कराटे, ताइक्वांडो और जूडो, शतरंज, चित्रकला, मेहंदी, जुंबा का प्रशिक्षण शिविर संचालित होता है। इसमें बरेका और अन्य पंजीकृत खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इसका उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में शारीरिक, मानसिक तथा रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed