फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train varanasi

Varanasi News: बनारस स्टेशन से जाएगी वंदेभारत

Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
train varanasi
कैंट स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते ट्रेन संख्या 22435/22436 वंदे भारत एक्सप्रेस 20 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच कैंट की जगह बनारस रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। बनारस स्टेशन से ही आवागमन होगा। इसी तरह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 21 सितंबर से बनारस स्टेशन से अपराह्न 3:10 पर रवाना होगी। दो से छह अक्तूबर तक (लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बनारस) कामायनी एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग वाया प्रयागराज रामबाग-ज्ञानपुर रोड- बनारस होकर चलेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस बदले मार्ग वाया प्रयागराज रामबाग-ज्ञानपुर रोड-बनारस होते हुए 20 सितंबर और दो अक्तूबर से पांच तक चलेगी। मुंबई सेन्ट्रल- बनारस स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ स्टेशन पर रूकेगी और वहीं चलेगी।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के अनुसार 19 सितंबर से 15 अक्तूबर तक छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सितंबर 18, 20, 25, 27 और 2, 4, 9, 11, 8 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। संभलपुर-बनारस एक्सप्रेस 20, 24, 27 सितंबर और 01, 4, 8, 11 अक्तूबर तक निरस्त, रांची- बनारस एक्सप्रेस 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 सितंबर और 2, 3, 5,6, 7,9,10,12,13,14 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 24 सितंबर, 1 व 8 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। उदयपुर सिटी- पाटलिपुत्र हमसफ़र एक्सप्रेस 20, 27 सितंबर और 4, 11 अक्तूबर को निरस्त की गई है। हुबली-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस 22, 29 सितंबर और 6, 13 अक्तूबर व बक्सर-बनारस मेमू पैसेंजर 20 से 15 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। तीन से छह अक्तूबर तक ट्रेन संख्या 05117 बनारस-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस व बनारस - लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस (बनारस-नई दिल्ली) व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक अक्तूबर से सात तक निरस्त रहेगी। बनारस-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस एक से छह अक्तूबर तक निरस्त है।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 22317/22318, 12325/12326, 12317/12318, 13151/13152, 12391/12392, 19051/19052, 13307/13308 व 15623/15624 अब 6 से 15 अक्तूबर तक काशी व शिवपुर स्टेशनों पर पांच मिनट तक रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed