फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

बजट में काशी में मोनो रेल के संचालन पर हो सकता है निर्णय

Tue, 28 Jan 2020 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
train
वाराणसी। गलियों के शहर काशी में यातायात सुगमता के लिए प्रदेश सरकार के बजट में निर्णय लिया जा सकता है। प्रदेश सरकार कम खर्च और खंभों के सहारे परिचालन वाली मोनो रेल के विकल्प पर भी विचार कर रही है। ऐसे में लाइट मेट्रो की जगह शहर की दो रूटों पर मोनो रेल के संचालन पर निर्णय लिया जा सकता है। बजट में इसकी घोषणा के साथ इसके लिए बजट भी आवंटित किया जा सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, रेल मंत्रालय की संस्था राइट्स ने दो साल पहले मेट्रो, लाइट मेट्रो के साथ ही मोनो रेल की संभावनाओं पर सर्वे किया था। पहले कराए गए सर्वे में बीएचयू से लेकर भेल तक और बेनियाबाग से लेकर सारनाथ तक दो रूट तय किए गए हैं। इन दोनों रूटों पर करीब 29 किमी लंबी लाइन के लिए मोनो रेल की संभावनाएं तलाशी गई थी। वीडीए ने दोबारा सर्वे के लिए रेल मंत्रालय की तकनीकी संस्था राइट्स को 81 लाख रुपये दिए थे। मोनो रेल दो तीन डिब्बों की होती है और यह खंभों के सहारे आसानी से शहर में दौड़ाई जा सकती है। जबकि मेट्रो परियोजना में 17 हजार करोड़ और लाइट मेट्रो में 14 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि मोनो रेल में नौ हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि राइट्स ने मोनो रेल की संभावनाओं पर सर्वे किया था। रिपोर्ट शासन को सौंपी गई थी। शासन के निर्णय के अनुसार काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed