फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

काशी स्टेशन पर पहुंच कर नाखुश दिखे रेल राज्यमंत्री, मिली खामियां

Thu, 19 Sep 2019 01:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
train
काशी स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी। - फोटो : अमर उजाला

डीजल रेल इजन कारखाना के निजीकरण या निगमीकरण जैसी कोई योजना नहीं है। सभी को कार्पोरेट कल्चर में काम करना चाहिए। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगडी ने बुधवार को काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के बाद पत्रकारों से यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे में भी कार्पोरेट घराने इंवेस्ट कर ट्रेनों का संचालन कर सकते हैं। रेलवे की पटरी खाली है और निजी कंपनी इस पर ट्रेन दौड़ा सकती है। शाम को काशी स्टेशन पहुंचे रेल राज्यमंत्री को स्टेशन परिसर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने के साथ ही कई और अव्यवस्थाएं कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि काशी स्टेशन को आकर्षक बनाया जाएगा और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यहां की पुरानी पानी की टंकी के जीर्णोद्धार के लिए योजना बनाने को कहा। इससे पहले उन्होंने काशी रेलवे स्टेशन में अशोक का पौधा लगाया। साथ ही प्लेटफार्म व मालवीय ब्रिज का निरीक्षण किया। सर्कुलेटिंग एरिया में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी, एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी, स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैंट स्टेशन पर काशी विश्वनाथ मंदिर की जानकारी व पूजा अर्चना संबंधी हेल्प डेस्क का शुभारंभ भी किया। काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ से लगाए गए काउंटर पर मौजूद महिला कर्मचारी ने उन्हें दर्शन, पूजन व मंदिर तक जाने की जानकारी दी। उन्होंने एक हजार रुपये का टिकट व प्रसाद भी लिया।

स्वच्छता की शपथ दिलाई, यात्रियों से लिया फीडबैक
वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार वाराणसी आए रेल राज्यमंत्री ने कैंट रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकता है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। वंदे भारत में सफ र के दौरान उन्होंने यात्रियों से फीडबैक भी लिया और डीआरएम से स्वच्छता के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की।

डीएलडब्ल्यू की महाप्रबंधक रश्मि अग्रवाल, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल और उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम ने स्वागत किया। वह गुरुवार को कार्यशाला का निरीक्षण कर डीरेका में बने 275वें विद्युत रेल इंजन का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed