{"_id":"5c1bb523bdec2256fe7bcf5e","slug":"train-running-from-cracked-railway-track-at-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में टूटी पटरी से गुजरी पांच ट्रेनें, बड़ा हादसा होने से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में टूटी पटरी से गुजरी पांच ट्रेनें, बड़ा हादसा होने से टला
Thu, 20 Dec 2018 08:58 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 20 Dec 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
पटरी में था डेढ़ इंच का गैप, रेल लाइन हुई चेंज
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद भी रेलवे विभाग अपनी लापरवाहियों से बाज नहीं आ रहा है। गोरखपुर- वाराणसी रेलखंड पर रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पास पटरी टूटी होने के बावजूद ट्रेन गुजरती रही। गुरुवार की सुबह लोगों को जानकारी हुई और इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। अधिकारी अविलंब मौके पर जा पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया।
बुधवार की देर रात किसी समय पटरी टूटने की जानकारी नहीं हो सकी थी। गनीमत था कि पांच ट्रेनें गुजर जाने के बाद भी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य के बाद रूट पर परिचालन शुरू हो गया। मरम्मत के दौरान ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया।
रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पश्विमी आउटर के 36/1 के पास गुरुवार को पटरी टूट गई। पटरी टूटने की जानकारी किसी को नहीं हुई। इस बीच सुबह 7.45 मिनट पर बलिया से शाहगंज को जाने वाली बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेन टूटी पटरी से गुजरी, रेलवे ट्रैक की जांच करने निकले की-मैन संजय कुमार ने टूटी पटरी देखा तो हतप्रभ रह गया।
विज्ञापन
उसने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक एके पांडेय को देने के साथ मऊ और रसड़ा के अन्य संबंधित अधिकारियों को दी। पटरी टूटी होने की खबर से रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन रेल पथ निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम पांच बजे तक टूटी हुई रेल लाइन को बदलकर नई रेल लाइन लगाकर ट्रेनों के आवागमन के लिए ट्रैक तैयार कर दिया।
रेलवे सूत्रों की माने तो पटरी बुधवार की रात में करीब डेढ़ इंच तक क्रेक हुई थी। टूटी पटरी से गुरुवार की भोर में सुबह 4 बजे पहले मालगाड़ी बलिया से मऊ की और निकली। एक घंटे बाद उत्सर्ग एक्सप्रेस, फिर 6 बजे के करीब मऊ- पैंसेजर और करीब 30 मिनट छपरा-वाराणसी इंटर सिटी इससे गुजरी थी।
सुबह 7.45 पर बलिया से शाहगंज को जाने वाली पैसेंजर गुजरने के बाद की मैन संजय कुमार की निगाह ट्रेक निरीक्षण के दौरान इस पर पड़ी। कुछ देर बा द 10 बजे के करीब शाहगंज से बलिया जाने वाली पैसेंजर इस पटरी से गुजरने वाली थी।

Trending Videos
जौनपुर में गेटमैन की सक्रियता से हादसा बचा
वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन से पश्चिम गेट संख्या 56 बबुरा गांव के पास बुधवार की रात टूटी हुई रेल पटरी पर गेटमैन की नजर पड़ गई। उसने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसी समय लखनऊ जा रही एकात्मता एक्सप्रेस को तत्काल स्टेशन पर रोका गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। इसके बाद कर्मचारियों ने पटरी की मरम्मत की तब यातायात बहाल हो सका। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक एकात्मता एक्सप्रेस खड़ी रही।
बबुरा गांव के पास स्थित गेट संख्या 26 पर क्रसिंग पर रात में रेल पटरी टूट गई थी। यहां तनात गेटमैन गेटमैन लव कुमार पांडेय की नजर रात में करीब 1:25 बजे टूटी हुई रेल पटरी पर पड़ी तो वह अवाक रह गया। उसने फौरन इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी।
इस पर स्टेशन अधीक्षक ने लखनऊ की ओर जा रही गाड़ी संख्या 14261 अप एकात्मता एक्सप्रेस को श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर 1:32 बजे रोक लिया और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद वरिष्ठ खण्ड अभियंता सुकाउराव कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पटरी की मरम्मत कराई। करीब डेढ़ घंटे बाद 3:10 बजे पटरी दुरुस्त होने पर एकात्मा एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया।