फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

वाराणसी-गोरखपुर रूट पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन

Tue, 18 Aug 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
train
वाराणसी। पूर्वोतर रेलवे के औड़िहार-भटनी 125 किमी रूट का विद्युतीकरण पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलनी शुरू हो गई। बहुप्रतीक्षित इस ट्रैक पर सोमवार की भोर में वाराणसी से गोरखपुर के बीच पहली ट्रेन 09089 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस दौड़ी। वाराणसी रूट से औड़िहार-भटनी होते हुए यह ट्रेन चली। रेल अधिकारियों के अनुसार इस रूट कि अब सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलेंगी। कोरोना काल के दौरान जून माह में ही सबसे कठिन कार्य भटनी-औड़िहार 125 किमी रेलखंड का विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया था। 10 अगस्त को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने इस मार्ग पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रॉयल और रेल लाइन का निरीक्षण किया था। सीआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई गई। अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 3.20 बजे भोर में रवाना होकर सुबह 8.00 बजे गोरखपुर पहुंची। लोको पायलट चन्द्र भूषण तथा मुख्य लोको इंस्पेक्टर विक्रम इस ट्रेन को लेकर भटनी-देवरिया के रास्ते गोरखपुर पहुंचे। वाराणसी-गोरखपुर रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलनी शुरू हो गई। इसके चलने से ऊर्जा की बचत होगी। साथ ही पर्यावरण भी संरक्षित होगा। समय पालन में अपेक्षित सुधार होगा। - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनई रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed