{"_id":"5d9e40778ebc3e0130772c3c","slug":"train-cancled-varanasi-news-vns488134374","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण सावधान: इस रूट पर कल नहीं चलेगी ये ट्रेन, जाने से पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण सावधान: इस रूट पर कल नहीं चलेगी ये ट्रेन, जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
Thu, 10 Oct 2019 01:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Social Media
बलिया-बांसडीह के मध्य रेल पथ पर मरम्मत कार्य के चलते गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन व शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। 10 व 11 अक्तूबर को 15111/15112 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 55017 छपरा-मऊ पैसेंजर निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
11 व 12 अक्तूबर को 55018 मऊ-छपरा पैसेंजर, 55131/55132 छपरा-वाराणसी सिटी पैसेंजर निरस्त रहेगी। 10 व 11 अक्तूबर को 55014 वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर बलिया स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और बलिया-छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
10 व 11 अक्तूबर को 55013 छपरा-वाराणसी सिटी पैसेंजर बलिया स्टेशन से ही ओरिजिनेट होगी और बलिया-छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।