फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic accident with woman who came to Kashi from Gujarat hand chopped off while boating in ganga

Varanasi: गुजरात से काशी आई महिला के साथ दर्दनाक हादसा, गंगा में नाव टकराने से कटा हाथ

Sun, 01 Jan 2023 09:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 09:38 PM IST
सार

गंगा में नावों को किनारे लगाते वक्त होने वाली स्वाभाविक टकराव के दौरान एक महिला का हाथ दोनों नावों के बीच में आ गया। घटना में उनका हाथ कट गया। महिला को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Tragic accident with woman who came to Kashi from Gujarat hand chopped off while boating in ganga
गुजरात से आई महिला का कटा हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में नौका संचालन में मनमानी व लापरवाही की वजह से रविवार को गंगा में दो नावें टकरा गईं। इसमें गुजरात की बुजुर्ग महिला का बायां हाथ कट गया। महिला का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला का जो हाथ कटा है, उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी। हाथ कटने की वजह से काफी खून निकल गया है।  

विज्ञापन


अहमदाबाद की हंसा बेन (64) अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ काशी घूमने आई हैं। रविवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया, फिर रिश्तेदारों के साथ गंगा में नौकायन के लिए निकल गईं। नौकायन के बाद नाविक दशाश्वमेध घाट के पास अपनी नाव किनारे लगा रहा था।  
विज्ञापन


इसी बीच तेज गति से आई एक नाव ने जोरदार टक्कर मार दिया। हंसा बेन का हाथ नाव के नीचे था। लिहाजा, हाथ दोनों नावों के बीच में आ गया। नावों की टकराहट के बाद हंसा बेन जोर से चिल्लाईं और बेसुध हो गईं। आसपास के लोगों ने देखा कि हंसा के हाथ से खून निकल रहा है। आनन-फानन एंबुलेंस बुलाई गई और बुजुर्ग महिला को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। महिला को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से खून निकलता देख घबरा गई हंसा बेन

दशाश्वमेध घाट पर दो नावों के टकराने से हंसा बेन के हाथ का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह कट गया। इस दौरान खून अधिक निकल रहा था, जिसे देखकर वह घबरा गई। उधर, बगल में नाव पर बैठे लोगों ने शोर मचाया तो वहां मौजूद अन्य लोग भी आ गए। हंसा बेन को घाट से किसी तरह सड़क पर लाया गया। सूचना मिलने के बाद कुछ ही समय में 108 नंबर की एंबुलेंस भी पहुंच गई। यहां से हंसा बेन को स्ट्रेचर पर लिटाकर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। 

फिर कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान महिला के हाथ से खून लगातार बहता रहा। कबीरचौरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हंसा बेन को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उनके साथ आए परिजनों ने कहा कि यदि घाट पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहती तो शायद उन्हें जल्दी अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। 

बुजुर्ग महिला के रिश्तेदारों का आरोप है कि नावों के टकराने व हंसा का हाथ कटने के बाद तत्काल मदद नहीं मिल सकी। जल पुलिस या फिर उसकी एंबुलेंस समय से नहीं आ सकी, इसलिए सरकारी एंबुलेंस बुलानी पड़ी है। हंसा को किसी तरह घाट से मुख्य सड़क तक लाया गया, फिर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। 

लापरवाही में पहले भी टकराई हैं नावें

गंगा में दो नावों के टकराने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी लापरवाही की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। 26 नवंबर 2022 को 34 दक्षिण भारतीयों से भरी नाव में नीचे से पानी भर गया था। अहिल्याबाई घाट के सामने घटी इस घटना से अफरा तफरी मची रही। घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। इसी तरह 30 दिसंबर को दशाश्वमेध घाट पर दो नावें टकरा गई थीं। इसमें नाव सवार एक पर्यटक के पैर में चोट लगी थी। इसके बावजूद सतर्कता नहीं बरती जा रही है। 
 

पुलिस की ओर से नाव संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। दुर्घटना से बचाव के लिए ही नावों पर चमकने वाले पेंट लगवाए गए हैं। नाव पर निर्धारित लाइन बनी है। सतर्कता के लिहाज से जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। नियम-मानकों की अनदेखी पर नाव संचालन का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। ऐसा पहले किया जा चुका है। -- राजीव कुमार राय, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed