वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर ट्रक से दर्दनाक हादसा, पांच गायें और दो बछड़ों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के तराव में सड़क हादसे में पांच गाय और दो बछड़ों की मौत हो गई, वहीं दो घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने शवों को सड़क के किनारे दफन करवाया है। वहीं दो घायल बछड़ों का इलाज पशु विभाग कर रहा है।
गुरुवार की सुबह में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर तराव गांव में छुट्टा पशुओं का एक बड़ा समूह बैठे रहते हैं। यह पशु देर शाम चरने के बाद नेशनल हाईवे मार्ग पर झरहिया से तराव तक बड़ी संख्या में बैठे रहते हैं। गुरुवार की सुबह एक ट्रक ने पांच गायों को कुचल दिया, साथ ही दो बछड़ों को भी मार दिया।
ट्रक घटना के बाद भाग निकला। सुबह में हुई घटना के बाद सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की निगाह मृत पड़े गायों पर पड़ी। तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी दानगंज अजय यादव मौके पर पहुंचे।
जहां पर पशुओं को सड़क के किनारे शव को दफनाने की बात बताई। दो गायों का इलाज कराया जा रहा है। चौकी प्रभारी अजय यादव ने बताया कि पांच गाय और दो बछड़ों की मौत हुई है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चोलापुर ब्लॉक पर तैनात खंड विकास अधिकारी केवल गांव में कमीशन खोरी का खेल, खेल रहे हैं। पशुओं की मौत पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। इस मामले में जिलाधिकारी को फोन कर अवगत कराते हुए वीडियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।