फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic jam in Varanasi from Varuna Bridge to Hockey Square and Rajghat Bridge

बनारस की सड़कों पर जाम का कहर: कहीं एक, कहीं 2.5 घंटे फंसे लोग, फुलवरिया में एक किमी लंबा जाम

Thu, 09 Oct 2025 04:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 09 Oct 2025 04:06 PM IST
सार

Varanasi News: यातायात पुलिस और संबंधित थाने की पुलिस ने किसी तरह जाम छुड़ाया। पड़ाव चौराहे से राजघाट तक वाहनों की कतारें लग गईं। ऑफिस, दुकान, अस्पताल और स्कूल जाने के लिए निकले यात्री ढाई घंटे जाम में फंसे रहे। 

विज्ञापन
Traffic jam in Varanasi from Varuna Bridge to Hockey Square and Rajghat Bridge
वाराणसी में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। आए दिन जाम की वजह से लोग परेशान हैं। बुधवार दोपहर मंडुवाडीह और महमूरगंज जाम की चपेट में रहा। फुलवरिया फोरलेन पर शाम को वरुणा पुल से हॉकी चौराहे तक एक किमी तक जाम लगा रहा। गवर्नर की फ्लीट निकलने के दौरान रोके गए वाहनों में सवार लोग परेशान रहे। कचहरी मार्ग पर राहगीरों के वाहन रेंगते रहे। राजघाट पुल पर फिर वाहन खराब होने से वसंता कॉलेज मोड़ से लेकर राजघाट पुल और पड़ाव तक जाम रहा। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस और संबंधित थाने की पुलिस ने किसी तरह जाम छुड़ाया। पड़ाव चौराहे से राजघाट तक वाहनों की कतारें लग गईं। ऑफिस, दुकान, अस्पताल और स्कूल जाने के लिए निकले यात्री ढाई घंटे जाम में फंसे रहे। सुबह 9 बजे पड़ाव से राजघाट जाने वाला मालवाहक पुल पर खराब हो गया। वाहन बीच रास्ते में खड़ा होने से दोनों ओर ट्रैफिक थम गया। कुछ ही देर में ऑटो, ई-रिक्शा, बसें और निजी गाड़ियां पुल पर फंस गईं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: दीक्षांत समारोह में छात्राओं ने जमकर की मस्ती, सेल्फी में कैद किया यादगार पल, देखें- झलकियां
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज धूप में यात्रियों, स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को परेशानी हुई। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम, ट्रैफिक हेल्पलाइन और सोशल मीडिया पर संदेश भेजे। चंदौली निवासी राजेश पांडेय ने बताया कि रोज सुबह-शाम यही स्थिति रहती है, लेकिन यातायात पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंचती। 

रामनगर की रेखा देवी ने कहा कि सड़क किनारे खड़ी बड़ी गाड़ियों और ठेलों के कारण पड़ाव चौराहा पूरी तरह से घिरा रहता है। बाइक सवार मो. एजाज ने बताया कि पुल पर पहुंचते ही जाम में फंस गए। विशेश्वरगंज के आढ़तिया ध्रुव गुप्ता ने बताया कि वह मंडी के काम से कटेसर निकले थे, लेकिन पुल पर जाम में फंस कर दिन चौपट हो गया। सूचना पर आदमपुर और रामनगर थाने की पुलिस पहुंची और 12.30 बजे आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने हमराहियों के साथ मिलकर जाम समाप्त कराया। 

इसे भी पढ़ें; UP Crime: शादी वाले घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और गहनों पर साफ किया हाथ; पुलिस कर रही जांच

खराब मालवाहक को भी पुल से हटवाया गया। इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रूप से पुल पर वाहन खड़ा न करें। 5 अगस्त से सामने घाट पुल बंद होने से चंदौली, बिहार और आसपास से आने वाले वाहनों का रुख राजघाट पुल की ओर हो गया। सुबह से शुरू जाम रात 8.30 बजे तक रहता है। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन पर वैकल्पिक मार्ग तय न करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed