फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic jam in varanasi due to market opens after durga puja festival many roads blocks

जाम से कराह उठा बनारस: दशहरा के बाद बाजार खुलते ही सड़कों पर जाम, वाहनों के बोझ से चरमराई यातायात व्यवस्था

Mon, 18 Oct 2021 02:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Oct 2021 02:18 PM IST
सार

बनारस वासियों के लिए जाम की समस्या नासूर बन गई है। शहर के अधिकतर इलाकों में तो जाम जैसे नियति बन गई है। सोमवार सुबह-सुबह कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया।

विज्ञापन
traffic jam in varanasi due to market opens after durga puja festival many roads blocks
नदेसर से लेकर वरुणा पुल तक लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा पर्व के बाद सोमवार को वाराणसी में बाजार खुलते ही सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। नतीजा रहा कि सुबह-सुबह ही समूचा शहर जाम से कराहता नजर आया। हर प्रमुख मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। राहगीरों को मिनटों का सफर घंटेभर से अधिक समय में तय करना पड़ा।

विज्ञापन


यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मैदागिन, चौक, गोदौलिया, चौकाघाट, सिगरा, लक्सा, अंधरापुल, भोजूबीर, और वरुणा पार इलाके के नदेसर, अर्दली बाजार समेत शहर के कई इलाकों में लोग सोमवार सुबह घंटों जाम झेलते रहे। मंडुआडीह, रथयात्रा, सिगरा, कैंट इलाके के साथ लहरतारा और ककरमत्ता में भी जाम रहा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन



हालात यह रहे कि यातायात पुलिस जहां एक ओर जाम को खाली करा रही है तो वहीं दूसरी ओर जाम लग जा रहा है। शहर के अधिकतर इलाकों में तो जाम जैसे नियति बन गया है। कमिश्नरेट के काशी और वरुणा जोन में जाम के निपटने के जितने भी उपाय हो रहे हैं सब फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का करेंगे शुभारंभ

 

निर्माण कार्य और अवैध पार्किंग बन रहा जाम का कारण

traffic jam in varanasi due to market opens after durga puja festival many roads blocks
वरुणा पार इलाके में भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

यातायात पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण वाराणसी शहर के लोगों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ रहा है।  निर्माण कार्य और अवैध पार्किंग शहर में जाम की समस्या का प्रमुख कारण हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से की जा रही कवायद भी काम नही आ रही है। लोग सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर अवैध पार्किंग कर रहे हैं। कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां पुलिस के सामने ही लोग धड़ल्ले से सड़क पर वाहन खड़ा कर रहे हैं।

वहीं निर्माण कार्य भी शहर में जाम का कारण बने हैं। वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद शहर को जाम से निजात दिलाने की बात कही गई थी। इस पर कोई अमल होता नहीं दिखाई दे रहा है। राहगीरों का कहना है कि वाराणसी में आए दिन भीषण जाम लगते रहते हैं, समस्या के निदान के लिए यातायात विभाग गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed