फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic jam in Varanasi due to festival People facing problems on road

त्योहार पर काशी में जाम: 40 मिनट में तय हुई एक किलोमीटर की दूरी, सड़क निर्माण के चलते इस रूट पर दिक्कत

Wed, 30 Oct 2024 12:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Oct 2024 12:09 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में लहरतारा से मोहनसराय मार्ग का निर्माण कार्य मंडुवाडीह में यातायात का दबाव बढ़ा रहा है। ऐसे में सड़क पर जाम को लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी है। 

विज्ञापन
traffic jam in Varanasi due to festival People facing problems on road
वाराणसी में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर मंगलवार को खरीदारी के लिए लोग बाजार की ओर उमड़े तो यातायात व्यवस्था धड़ाम नजर आई। पटरियों पर अस्थायी दुकानों और सड़क पर वाहनों के खड़े होने की वजह से शहर जाम में जकड़ा नजर आया। वहीं, लहरतारा से मोहनराय की सड़क के निर्माण कार्य की वजह से एक लेन पर आवागमन होने के कारण मंडुवाडीह क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन


हालत यह रही कि दोपहर के समय चारपहिया वाहन से मंडुवाडीह थाने से मंडुवाडीह चौराहा होकर लहरतारा की ओर जाकर यू-टर्न से दाएं मुड़ कर वापस मंडुवाडीह चौराहा तक आने में 40 मिनट का समय लग रहा था।

विज्ञापन

धनतेरस के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की फोर्स तैनात की गई थी। मगर, दोपहर बाद लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख किए तो लंका, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, रथयात्रा, महमूरगंज और मंडुवाडीह जैसे प्रमुख इलाके जाम से जकड़े नजर आए। इन इलाकों की आवागमन व्यवस्था रात 10 बजे के बाद ही सामान्य हुई। 

वहीं, लहरतारा से मोहनसराय मार्ग के निर्माण कार्य के कारण इन दिनों पुराने जीटी रोड की एक लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। इसके चलते लहरतारा चौराहा से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार तक यातायात का दबाव बढ़ गया है। पुलिस कर्मियों के तैनात होने और यू-टर्न की व्यवस्था के बावजूद मंडुवाडीह इलाके में दोपहर से रात तक वाहन रेंगते नजर आए। खासतौर से दोनों यू-टर्न वाले स्थान पर वाहन सवार लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed