फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic diversion in Kashi today due to Bharat Milap of Nati imli

घर से निकलने से पहले ये पढ़ें: नाटी इमली के भरत मिलाप को लेकर आज काशी में ट्रैफिक डाइवर्जन, इन रास्तों से जाएं

Thu, 06 Oct 2022 01:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Oct 2022 01:10 PM IST
सार

काली माता मंदिर (चौकाघाट पुलिस चौकी) की तरफ से लेबर कालोनी चौराहा होते हुए नाटी इमली की तरफ आने वाले सभी वाहनों को लेबर कालोनी चौराहा से डायवर्ट किया गया है। रामकटोरा से बीलिया मार्ग होते हुए नाटी इमली की तरफ जाने वाले वाहनों को अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास से प्रदीप होटल की तरफ जाने वाले मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Traffic diversion in Kashi today due to Bharat Milap of Nati imli
varanasi bharat milap imli nati - फोटो : varanasi bharat milap imli nati

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध काशी में नाटी इमली का भरत मिलाप को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन है। हजारों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ के अत्यधिक दबाव को लेकर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गुरुवार की सुबह दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। 
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से नाटी इमली की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन धूपचंडी तिराहा से रामकटोरा की तरफ डायवर्ट होंगे। पिपलानी कटरा से नाटी इमली की तरफ आने वाले समस्त वाहन प्राचीन हनुमान सेवा ट्रस्ट, किशन हरिया कुंआ तिराहा से रामकटोरा की तरफ डायवर्ट होंगे। वहीं, लोहटिया की तरफ से डीएवी तिराहा और औसानगंज होते हुए नाटी इमली की तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। 
विज्ञापन

 

Traffic diversion in Kashi today due to Bharat Milap of Nati imli
भरत मिलाप को देखने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
उधर, काली माता मंदिर (चौकाघाट पुलिस चौकी) की तरफ से लेबर कालोनी चौराहा होते हुए नाटी इमली की तरफ आने वाले सभी वाहनों को लेबर कालोनी चौराहा से डायवर्ट किया गया है। रामकटोरा से बीलिया मार्ग होते हुए नाटी इमली की तरफ जाने वाले वाहनों को अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास से प्रदीप होटल की तरफ जाने वाले मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के वीसी आवास पार्क तिराहा के बगल से नाटी इमली मैदान की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक है। यह सभी वाहन अमर उजाला तिराहे की तरफ डायवर्ट किए गए हैं।

Traffic diversion in Kashi today due to Bharat Milap of Nati imli
नाटी इमली का भरत मिलाप। - फोटो : नाटी इमली का भरत मिलाप।
यहां खड़ा करें वाहन
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार लकडी मंडी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्वी गेट से प्रवेश कर वीसी आवास के पास परिसर में खड़ा कराया जाएगा। जीटी रोड चौकाघाट स्थित काली माता मंदिर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को काली माता मंदिर के पास बने बैरियर पर रोक दिया जाएगा और वहीं सड़क के किनारे ही गाड़ियों को खड़ा कराया जाएगा। काशिका तिराहे से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को रोक उन्हें सुभाष पार्क के किनारे पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed