{"_id":"6176f3f7a41bf034e4317c9b","slug":"traffic-collapsed-as-soon-as-the-prime-minister-left-lines-of-vehicles-on-both-sides-of-prayagraj-varanasi-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के जाते ही यातायात व्यवस्था ध्वस्त: प्रयागराज-वाराणसी मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के जाते ही यातायात व्यवस्था ध्वस्त: प्रयागराज-वाराणसी मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें, लगा लंबा जाम
Mon, 25 Oct 2021 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के सभा के बाद सड़कों पर उमड़ी भीड़ और वाराणसी इलाहाबाद मार्ग पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए किए गए इंतजाम सुबह तक तो ठीक रहे हैं। लेकिन पीएम के जाते ही यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सुबह जहां कैंट और रोडवेज के आसपास से डग्गामार वाहनों के साथ अवैध पार्किंग कर खड़े किए गए वाहनों को हटाया गया था, वहीं दोपहर बाद सड़कों पर फिर से चालकों को जहां जगह मिली, वहीं वाहनों को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर राजातालाब के मेहंदीगंज सभा से आई भीड़ से शहर के बाहरी कुछ इलाकों में जाम लग गया। राजातालाब से प्रयागराज और वाराणसी मार्ग पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग कई। देर शाम जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
शहर की बात करें तो अंधरापुल चौराहे के ठीक बगल में ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग कर 30 से 40 वाहनों को खड़ा कर दिया गया। यही हाल कचहरी, नदेसर और मलदहिया का भी रहा। शाम को महमूरगंज चौराहे पर बेतरतीब सड़कों पर खड़े वाहनों से जाम लग गया।
विज्ञापन