फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trading and gaming platform Two businessmen cheated out of 34.52 lakh rupees FIR filed in varanasi

UP Crime: ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म...दो व्यापारियों से 34.52 लाख की ठगी, दंपती सहित पांच आरोपियों पर FIR

Thu, 22 Jan 2026 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 05:59 AM IST
सार

UP Cyber Crime: जंसा थाना क्षेत्र के पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर कुछ लोगों से परिचय हो गया। उन लोगों ने ही ट्रेडिंग की कंपनी और वेबसाइट की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Trading and gaming platform Two businessmen cheated out of 34.52 lakh rupees FIR filed in varanasi
ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर ठगी। - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

Varanasi Crime: ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफाॅर्म के नाम पर दो व्यापारियों से 34.52 लाख रुपये की ठगी की गई है। मामले में भदोही के महाराजगंज निवासी बाबा प्रजापति, उसकी पत्नी पूनम और बेटे जयेश प्रजापति, महाराष्ट्र के ठाणे स्थित प्रगति नगर के वेद शाॅपिंग सेंटर निवासी सुरेश गुप्ता और सूरज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी भाऊपुर निवासी पीड़ित संजय कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि उसकी भाऊपुर बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बाबा प्रजापति समेत अन्य आरोपी दुकान पर आवाजाही करते थे। आरोपियों ने स्कीम बताया कि ट्रेडिंग की कंपनी और वेबसाइटचलाते हैं। अच्छा मुनाफा होता है। यदि कुछ निवेश करते हैं तो आपका जितना पैसा वेबसाइट के पास पड़ा रहेगा, उसका 6 प्रतिशत महीने के दर से मुनाफा मिलेगा। 

विज्ञापन

मूलधन सुरक्षित रहेगा। जब चाहे मूलधन वापस लिया जा सकता है। लालच में ही 20 जून 2023 से 9 दिसंबर 2025 के बीच बाबा शंभू प्रजापति, पूनम बाबा प्रजापति, जयेश प्रजापति, केडी इंटरप्राइजेज, केपी इंटरप्राइजेज, संध्या क्रिएशन, स्पी टेक्नोलाॅजी, सांई इंफ्रा, ट्रांस इंफ्रा के बैंक खातों में 17.14 रुपये भेज दिए। इसी तरह परिचित व बड़ागांव के अहरक जमालपुर निवासी सुजीत कुमार सिंह से भी 17.38 लाख रुपये संबंधित खाते में जमा करवा दिए।

5 अक्तूबर 2025 को आरोपियों से लहरतारा स्थित रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई। रुपये की मांग की गई तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 7 जनवरी 2026 को राजातालाब तहसील में बाबा प्रजापति ने जमीन रजिस्ट्री के बहाने रुपये लौटाने को कहा लेकिन नहीं आया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के एजेंट रखे हैं। इनके जरिये एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की ठगी की है। जंसा थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गबन समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed