फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders presented their problems to the Minister and were assured of a monthly meeting

Varanasi News: व्यापारियों ने मंत्री के समक्ष रखीं समस्याएं, हर महीने बैठक का मिला आश्वासन

Fri, 24 Apr 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Traders presented their problems to the Minister and were assured of a monthly meeting
महानगर उद्योग व्यापार समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल से उनके खोजवां स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने शहर की व्यापारिक गतिविधियों में आ रही बाधाओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका और महामंत्री अशोक जायसवाल ने किया।
विज्ञापन


बैठक में व्यापारियों ने दुकानों के बाहर खड़े ग्राहकों के वाहनों पर हो रही चालान की कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों का तर्क है कि पर्याप्त पार्किंग न होने की स्थिति में थोड़ी देर के लिए वाहन खड़ा करना मजबूरी है, ऐसे में लगातार चालान होना व्यापार विरोधी कदम है। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों, विशेषकर रोपवे निर्माण की धीमी गति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लक्सा से गोदौलिया के बीच मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन श्रद्धालु और तीर्थयात्री चोटिल हो रहे हैं। बाजारों में अतिक्रमण, अव्यवस्थित यातायात और पार्किंग की अनुपलब्धता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने जीएसटी की जटिलताओं और विभाग द्वारा भेजे जा रहे नोटिसों से होने वाली मानसिक व आर्थिक परेशानी का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


व्यापारियों की समस्याओं पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आश्वासन दिया कि अगले माह से व्यापारियों के साथ नियमित रूप से बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर इन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में अनुज डीडवानिया, गोकुल शर्मा, सुरेश तुलस्यान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed