{"_id":"603f21e06b0def5c7759f2de","slug":"traders-make-food-on-on-coal-stove-protest-due-to-increase-in-domestic-gas-price-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस के दाम बढ़ने से खफा व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन, कोयला के चूल्हे पर खाना बनाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस के दाम बढ़ने से खफा व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन, कोयला के चूल्हे पर खाना बनाकर जताया विरोध
Wed, 03 Mar 2021 11:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस मूल्य वृद्धि से खफा वाराणसी के व्यापारियों ने कोयला के चूल्हे पर खाना पकाकर विरोध दर्ज कराया है। बुधवार सुबह मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के वाराणसी मंडल के अध्यक्ष व उद्यमी विजय कपूर एवं मंडल महासचिव मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में व्यंग्यात्मक रूप से पुराने पद्धति के तर्ज पर कोयला के चूल्हा पर चाय एवं खाना बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष विजय कपूर एवं मंडल महासचिव मुकेश जायसवाल ने कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी के चलते लोगों की आय में गिरावट देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ महंगाई ने जनता की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। घरेलू गैस के लगातार बढ़ते हुए दामों ने जनता की जेब पर बोझ डाल रखा है।
विज्ञापन
रसोई गैस की कीमतों में एक हफ्ते में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। जबकि इसमे 1 दिसंबर से अब तक 225 रुपये की भारी वृद्धि हो चुकी है।जिसका असर अब लोगों की थाली में भी दिखाई देने लगा है। मध्यम श्रेणी से लेकर आम जनता के पास अब सरकार से गुहार लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में नंदकुमार टोपी वाले, चंद्र शेखर चौधरी, अनिल केसरी, प्रदीप गुप्त, अशोक गुप्ता, राजेश केसरी, डॉ मनोज यादव, सुनील अहमद खान, पंकज पाठक, राजेश श्रीवास्तव विकास जायसवाल पप्पू यादव आदि शामिल रहे।