{"_id":"667292699583859a0508a819","slug":"tractor-ran-over-sleeping-girl-died-in-varanasi-two-people-injured-while-trying-to-save-her-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सो रही बच्ची पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत, बचाने में दो लोग घायल, हालत गंभीर; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सो रही बच्ची पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत, बचाने में दो लोग घायल, हालत गंभीर; परिजनों में कोहराम
Wed, 19 Jun 2024 01:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:40 PM IST
सार
Varanasi News: मासूम बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया था लेकिन असफलता हाथ लगी। वहीं, पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
वाराणसी में दर्दनाक हादसा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर बनवासी बस्ती में बीती रात लगभग एक बजे के करीब ट्रैक्टर से कुचलकर चारपाई पर सो रही दूधमूही बच्ची मौत हो गई, जबकि दो लोग बच्ची को बचाने में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का संस्कार कर दिया। चोलापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में भरत के घर पर उसके रिश्तेदार लालचंद आए हुए थे। घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा था। रात में ट्रैक्टर के चालू हो जाने से घर के बाहर खुले में चारपाई पर सो रही मासूम गुड़िया तीन माह की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, उसकी मां पूजा बच गई। पड़ोस में सो रही रामादेवी (52) और लालचंद वनवासी (55) वर्ष बच्ची को बचाने मे घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। थाना प्रभारी चोलापुर ने बताया कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है। पुलिस को भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया शव का दाह संस्कार कर दिया गया है। पुलिस को कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन