फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourist police station will open near Namo Ghat and Assi Ghat and Swarveda Temple in Varanasi

योगी सरकार का तोहफा: काशी में खुलेगी तीन नई पर्यटक पुलिस चौकी, सैलानियों की सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम

Tue, 02 Jan 2024 06:32 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Jan 2024 06:32 PM IST
सार

काशी में अब अपराधियों की खैर नहीं होगी। नए साल में यहां तीन पर्यटक पुलिस चौकी खोली जाएगी। जहां पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। महादेव नगरी में सैलानियों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए शासन ने पर्यटक पुलिस चौकी के लिए मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Tourist police station will open near Namo Ghat and Assi Ghat and Swarveda Temple in Varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जिले में तीन नई पर्यटक पुलिस चौकी खुलेगी। वाराणसी में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए शासन ने अस्सी, नमोघाट और स्वर्वेद मंदिर के पास पुलिस चौकी खोलने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


नव्य व भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन ने बताया कि गंगा के घाटों के दोनों छोर नमो घाट और अस्सी घाट पर सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटक पुलिस चौकी स्थापित की जा रही है। वहीं, दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद मंदिर के प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटित होने के बाद यहां सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। 
विज्ञापन


वाराणसी-गाजीपुर रोड पर स्थित स्वर्वेद मंदिर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां भी पर्यटक पुलिस चौकी खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों पर्यटक पुलिस चौकी में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed