फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourist area will be developed in 12 acres with 18 crore in Pindra of Varanasi

UP सरकार का तोहफा: काशी में 12 एकड़ में 18 करोड़ से विकसित होगा टूरिस्ट एरिया, होंगी ये खास सुविधाएं

Sun, 11 Aug 2024 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 11 Aug 2024 10:28 AM IST
सार

वाराणसी के पिंडरा में 12 एकड़ में 18 करोड़ से टूरिस्ट एरिया विकसित होगी। इसमें तालाब का जीर्णोद्धार, चिल्ड्रेन पार्क, सड़क और लाइटिंग, तालाब किनारे आकर्षक फव्वारा समेत विभिन्न सुविधाएं बनाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Tourist area will be developed in 12 acres with 18 crore in Pindra of Varanasi
वाराणसी गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। काशी वाया अयोध्या और अयोध्या वाया काशी आने-जाने वाले पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने काशी-अयोध्या टूरिस्ट सर्किट बनाने निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


वहीं, पर्यटन विभाग ने भी काशी से अयोध्या को कनेक्ट करने के लिए पिंडरा के करखियांव को मॉडर्न टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने 12 एकड़ भूमि चिह्नित कर लिया है। यहां 18 करोड़ की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार, चिल्ड्रेन पार्क, सड़क और लाइटिंग, तालाब किनारे आकर्षक फव्वारा, जेटी, शहीद स्मारक, कैंटीन, कैफे, ओपेन एम्फीथियेटर बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि काशी आने वाले पर्यटक विंध्याचल धाम, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज जाते हैं। टूरिस्ट एरिया विकसित हो जाने पर पर्यटक जौनपुर जाने से पहले पिंडरा रूककर आनंद लेंगे। इसके बाद अयोध्या रवाना होंगे।

प्रयागराज से काशी आने वाले पर्यटक पहले काशी में भ्रमण करेंगे इसके बाद पिंडरा होते हुए अयोध्या जाएंगे। इससे प्रयागराज में अगले साल महाकुंभ के दौरान काशी वाया प्रयाग जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

अधिकारी बोले
पिंडरा में 12 एकड़ की भूमि पर टूरिज्म एरिया विकसित करने की योजना है। बजट पास हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। -आरके रावत, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed